सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन मैच बारिश चलते रद्द किया गया था जिसका आज तीसरा दिन है जिसमें आज भारतीय टीम पहली पारी में 327 रनों के स्कोर बनाया। इसके जवाब में विपक्षी टीम SA की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही और टीम पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर (1 रन) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। लेकिन अभी सा. अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। कुछ देर पहले कीगन पीटरसन और एडेन मार्करम क्रीज संभाली थी।
आज मैच के तीसरे दिन टीम का पहला विकेट केएल राहुल का गिरा उसके बाद अब राहुल 123 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अजिंक्य रहाणे से शतक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वह भी 48 रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर आउट हुए हैं।
इन दो विकेटों के बाद टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि आर अश्विन 4 रन और ऋषभ पंत 8 रन बनाकर आउट हुए। पंत के विकेट के साथ ही लुंगी एनगिडी ने पारी में अपना 5वां विकेट पूरा किया। शार्दूल ठाकुर भी 4 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद शमी 8 रन का विकेट एनगिडी के खाते में आया।

