नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का खतरा अब फिरसे लोगों को जिंदगियों पर छाने लगा है। इसी कड़ी में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीती रात सोमवार की रात सौरब गांगुली की जांच रिपोर्ट संक्रममित पाई गई है। हालाँकि अभी कोरोना के सामान्य लक्षण पाए गए हैं। गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष 49 साल के गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल गए हैं। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना गंभीर बात है।
सौरव गांगुली की रिपोर्ट पॉज़िटिव के बाद वो कोरोना संक्रमित पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब उनके सैंपल को जींच के लिए भेजा गया है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वो कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। लगभग एक साल पहले गांगुली की तबियत बिगड़ी थी और उनके भाई स्नेहाशीष कोरोना संक्रमित हुए थे।

