नई दिल्ली : फिर से घातक वायरस कोरोना देश में चिंताजनक स्थितियां पैदा कर रहा है। जिसके मद्देनज़र देश को इस आगामी छत्रे से बचाए रखने के लिए सभी संभव प्रयासों और पहले से ही राज्यों में जागरूकता के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 अप्रैल बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगें।इसके अलावा ये भी खबर है किकेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) मामले पर एक प्रेसेंटेशन देंगे. पीएम मोगी बूस्टर डोज को मुफ़्त करने के लिए राज्य आग्रह भी कर सकते हैं. ऐसी खबरें प्राप्त हो रही है।
आपको बताना चाहेंगे कि पीएम मोदी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों के सीएम के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. साथ ही सभी केन्द्र शासित प्रदेशों के एलजी भी मौजूद रहेंगे. वहीं वर्चुअल तरीके से बैठक 12 बजे से शुरू होगी, जहां कोरोना के वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी. वहीं कोरोना के वर्तमान स्थिति को लेकर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण प्रेजेंटेशन देंगे.
आज की कोरोना संक्रमण पर अपडेट –देश में बीते 24 घंटे में करीब 2,483 नए मामलें सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 15,636 हो गई. हालांकि यह बीते दिन के मुकाबले कम है. कोरोना के इन नए मामलों के साथ देश में Corona Virus के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,62,569 हो गई है

