आखिर अचानक पीएम मोदी ने क्यों बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

देश में फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने लगा है। कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को अहम बैठक करेंगे। देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा  होगी। खबर के मुताबिक़, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक के लिए व्यवस्था हुई है।इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोनो के मामले दर्ज हुए हैं। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज जारी है। इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गई। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई है।  

केरल में स्थिति –राज्य में फिलहाल 1,026 सक्रिय मामले हैं, इनमें 111 लोगों का अस्पतालों में उपचार  चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *