उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 21 नए मामलें,16 जिले में एक भी मामला नहीं 

उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की संख्या बढ़ती जा रही है,यह आंकड़ा 06 करोड़ 68 लाख 47 हजार के पार हो चुका है। विगत दिवस 7 लाख 41 हजार 523 लोगों ने वैक्सीनेशन करा लिया है। अब तक 05 करोड़ 62 लाख से अधिक नागरिकों ने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीके की कम से कम पहली खुराक ले ली है। यह अभी तक के देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। 
प्रदेश के 18 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, बागपत, बांदा, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। अभी कुछ दिनों में यूपी में करीब एक्टिव केस की संख्या 329 है। अब तक 07 करोड़ 15 लाख 21 हजार 631 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 24 घंटे में 02 लाख 32 हजार 28 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 27 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *