भारत में हालिया ही चंद्रयान 3 लॉन्च हुआ था, अब रूस ने भी लूनर मिशन लूना-25 लॉन्च किया है। 47 साल बाद रूस ने अपना यान भेजा है। आज शुक्रवार को लॉन्च किए जाने वाले इस चंद्रयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को शुभकामनाएं दीं हैं।
इसरो ने यह भी कामना की कि चंद्रयान-3 और लूना-25 दोनों मिशन अपने लक्ष्य हासिल करें। लूना-25 के सफल लॉन्च पर रोस्कोस्मोस को हमारी तरफ से बधाई। हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक और मुलाकात हुई है। चंद्रयान-3 और लूना-25 मिशनों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं। रोस्कोस्मोस रूसी अंतरिक्ष एजेंसी है। मॉस्को से करीब 5500 किलोमीटर पूर्व में स्थित अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लूना 25 की लॉन्चिंग की गई। भारत के चंद्रयान-3 से पहले रूस का लूना-25 चांद पर कदम रखेगा।

