नई दिल्ली : गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जाएं बीती 30 मई से हैं और दिल्ली तिहाड़ जेल में वो सजा काट रहे हैं। केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वहां वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है नहीं कह रहे बल्कि एक वायरल वीडियों में ये खुद देखा जा रहा है,जिसमें एक दुष्कर्म का आरोपी उन्हें मसाज देता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है जो जेल में सजा काट रहा है।
तिहाड़ जेल के आधिकारिक माध्यम से पता चला है कि, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला कैदी रिंकू है। वह एक दुष्कर्म के मामले का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्येंद्र जैन को मसाज और चंपी देने वाला शख्स असल में रेपिस्ट था। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट था।
जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है। वह एक बलात्कार के मामले में कैदी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप लगाया गया है। शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से हड़कंप मच गया था। वायरल फुटेज में सत्येंद्र जैन को अपने सेल के अंदर मालिश कराते हुए दिख रहे हैं।

