प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए पैसे नौ हजार रुपये हैं, लेकिन निजी अस्पतालों में मरीजों से 12 हजार रुपये की राशि ली जा रही है। डेंगू के मामले बढ़ने से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। हालांकि आयुष्मान कार्ड पर भर्ती मरीजों के लिए निशुल्क सुविधा है।सिंगल डोनर से प्लेटलेट्स का जंबो पैक बनाने के लिए किट यूज़ होती है। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए जंबो पैक का शुल्क नौ हजार रुपये चार्ज किए जा रहे हैं , निजी अस्पताल में 12 हजार रुपये है।
उत्तराखंड : डेंगू का सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा

