दिल्ली जल संकट ने ली तीन बच्चों की जान, डूबकर मौत 

दिल्ली के जहांगीरपुर में आज तीन बच्चो की दर्दनाक मौत हुई है जिन तीन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। तीनों एच ब्लॉक के पास नहाने गए थे। आस पास के लोगो से पता चला है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम जारी था वहां बारिश के पानी से झील बन गई थी। इसी में यह सभी नहाने गए थे। पुलिस ने बताया कि तीनों दोपहर में नहाने गए थे। हमारे पास तीन बजे करीब खबर मिली मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल, और पीयूष के रूप में की गई है। अभी जांच की जा रही कि आखिर ये यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ ये हादसा कैसे हुआ है। 

दूसरी तरफ बीते चार दिन से यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *