पश्चिमी हिमालयी राज्यों के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। हिमाचल प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में चल रहा है और उसके ऊपर से हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बड़ी हुई है। जम्मू संभाग में भी सर्दी का पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा है। लेह और लद्दाख में भी खून को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारे में भारी गिरावट आई है और कई जगह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। हमीरपुर, सोलन में न्यूनतम पारा शून्य के करीब रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारा तीन से चार डिग्री के बीच ही रहा। ताबो में सबसे न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में यह शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। किन्नौर में चोटियों पर बुधवार को भी हिमपात हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। तापमान 8.8, पहलगाम में 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में खून जमा देने वाली ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। कोलकाता में सुबह के समय घने कोहरे के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पंजाब में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चार दिनों के लिए ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा का पारा हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी कम हो गया है। बुधवार को हिसार के बालसमंद व सोनीपत के सरगथल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री चो शिमला में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
Related Posts
इस शहर में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा
देश में सभी राज्य गर्मी से तप रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री…
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, राष्ट्रपति समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन होने के बाद कई बड़ी हस्तियों ने शोक सन्देश लिखे हैं जिसमें…
कांग्रेस को झटका,12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
भारत जोड़ो यात्रा के चलते कांग्रेस पार्टी को तेलंगाना में बड़ा झटका लगा है। गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12…