भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कप्तानी गवाए बैठे हों लेकिन वो फैन्स के दिलों के कप्तान आज भी हैं। वह टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी बने हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू लगातार आगे बढ़ रहीं हैं। इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, कोहली ने 2023 में इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये चार्ज किए। फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं, उनके बाद उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी हैं।रोनाल्डो की बात है, तो उन्होंने 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 26.75 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की। मेसी ने इंस्टाग्राम पर हर पोस्ट के लिए 2.56 मिलियन अमरीकी डालर लिए हैं। भारतीयों में, बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 29वें स्थान पर हैं

