बड़ा हादसा : मलबे में दबी ज़िदगियाँ,मंजर देख भौचक्के रह गए लोग 

रुड़की: बीते दिन शनिवार को रुड़की में बड़ा ही दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया जिसके चलते जिले के पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल भवन की दीवार तोड़ते समय अचानक छत मजदूरों पर आ गिरी जिसमें एक मजदूर दब गया और दो मजदूरों ने भागकर अपनी जान किसी तरह बचाई। हादसा होने से आसपास हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होकर मलबा हटाने में मदद करने लगे। 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीम पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुँचाया जहाँ उनका जारी है। रुड़की के पड़ाव मोहल्ले में एक स्कूल भवन जर्जर हालत में है। स्कूल काफी समय पहले बंद हो गया था। इससे पहले भी रुड़की के बंद पड़े एक स्कूल की दीवार गिरी थी। 

इस पर नगर निगम ने हादसा होने की आशंका को देखते हुए जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को तीन मजदूर पप्पू निवासी अंबर तालाब और चंद्रपाल निवासी पनियाला व एक अन्य स्कूल भवन की दीवारें तोड़ रहे थे। इस बीच स्कूल के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *