हादसा : गंगा में डूबा कांवड़िया,तेज़ बहाव के कारण हुआ हादसा

हरिद्वार  : कांवड़ मेले की शुरुआत होते ही अब हरिद्वार में बढ़चढ़ के कांवड़िये जल लेने पहुँच रहे हैं इसी कड़ी में घटनाओं का भी डर बना रहता है इसी कड़ी में बीते दिन शनिबार को हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र के पास गंगा में नहा रहा कांवड़ियां गंगा के तेज बहाव में पैर फिसलने से गिर गया। लेकिन जल पुलिस की तत्परता के कारण कांवड़िए को सकुशल निकाल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ  है। शनिवार सुबह हरकी पैड़ी के पास एक कांवड़िए की जान जल पुलिस की तुरंत कार्यशैली से बचाई जा सकी। गंगा में डूब रहे कांवड़िए के लिए जल पुलिस देवदूत बनी। अलीगढ़ से कांवड़ लेने आए अमित कुमार को जल पुलिस ने डूबने से बचाया। अमित  गंगा स्नान करते समय तेज बहाव में बह गया था जिसके बाद  जल पुलिस के गोताखोर सन्नी और विक्रांत ने अमित कुमार को सकुशल गंगा से निकाल लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *