रुड़की में भगवानपुर क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने की वजह से सात से अधिक श्रमिकों की स्थिति बेहद कहरब हो गई है। श्रमिकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना।
गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी और आनन फानन श्रामिकों को अस्पताल भर्ती किया गया। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की घनी आबादी के बीच सुबह एक कबाड़ के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव होने से 47 से ज्यादा लोगों को दिक्कत हुई साँस नहीं पे पाने की वकाजः से अस्पताल ले जाया गया।
लोगों की बिगड़ती तबीयत की जानकारी होने ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम, सीओ, सीएफओ आदि भी गैस के संपर्क में आने से बीमार हो गए। हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो गया था। लीकेज मामले में कबाड़ी पर धारा 307 और 278 के तहत मुकदमा दाखिल किया गया है।

