रुड़की पिरान कलियर स्थित दरगाह परिसर में भीख मांगने को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पीआरडी के जवानों ने आपस में मारपीट कर रही महिलाओं में बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन महिलाएं रुकी नहीं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं में बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह परिसर में आए दिन महिलाओं में भीख मांगने को लेकर ये विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने भीख मांगने वाली महिलाओं को दरगाह परिसर से हटाने की मांग की है। कलियर थाना अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस बाबत दरगाह प्रशासन से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी।
पिरान दरगाह परिसर में महिलाओं की हुई मारपीट, पुलिस को करना पड़ा बीचबचाव

