रुड़की : रुड़की के मंगलौर में आज मंगलवार सुबह फायरिंग में खूनी संघर्ष हुआ। घटना के बाड़ा आस पास अफरातफरी मच गई। आज मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव में रजवाहे से खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और दो से तीन राउंड फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेज बहरती किया गया है।
घटनास्थल पर शिवमंगल और बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल उपस्थित है । कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक पक्ष के प्रियंकू, रमन और धर्मपाल और दूसरे पक्ष के सिदकपाल घायल हुए हैं। प्रियंकू और रमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला दर्ज होगा।

