राज्य में बस कंडक्टरों पर लटकी तलवार,एक सस्पेंड

देहरादून : उत्तराखंड में वॉल्वो बस में यात्रियों से अधिक पैसा वसूली करना कंडक्टर पर भारी पड़ा। जिसके चलते इस मामले में निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। एक अन्य कंडक्टर पर भी कार्रवाई जल्द की जाएगी। दरअसल, निगम के एमडी रोहित मीणा से पिछले सप्ताह एक वॉल्वो बस के कंडक्टर ने देहरादून का किराया लेकर मुजफ्फरनगर का टिकट दिया था, जिस पर कंडक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया था।इतना ही नहीं बल्कि उसके बाद से परिवहन निगम के सचल दस्ते जांच में जुटे हुए हैं। दो दिन पहले दो वॉल्वो बसों में ऐसे ही मामले सामने आए थे।

इनमें यात्रियों से अधिक पैसा लेकर कम किराये का टिकट दिया गया। आरोपी कंडक्टर सुनील कुमार को सस्पेंड किया गया है।  कंडक्टर पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। दोनों मामलों की जांच जारी है। निगम के एमडी रोहित मीणा पहले ही सभी मातहतों को सख्त निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी बस में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *