महाराष्ट्र में हाल ही में बनी नई सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी हैं और पेट्रोल और डीजल सस्ता किया है। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये जबकि डीजल की कीमत में 3 रुपये कमी की गई है। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में पेट्रोल और डीजल को सस्ता करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत हुई है। प्रदेश में एकनाथ शिंदे की नई सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल के भाव करने इरादा जाहिर कर दिया था। अब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी है। केंद्र ने करीब डेढ़ महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई थी। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमशः 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को घटाने का फैसला किया था।
आपको बता दें कि फिलहाल गुरुवार (14 जुलाई) मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये/लीटर हैं। लेकिन अब यह कम होकर 106.35 रुपये/लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल जो कि अभी मुंबई में 97.28 रुपये/लीटर है।

