देहरादून :उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ कोरोना संक्रमण की ये लहर,20 से लेकर 40 वर्ष के लोफ़ोन को अपनी चपेट में अधिक ले रहगी है। और इसकी वजह युवाओं के ज्यादा बाहर निकलने और कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने को बताया जा रहा है। आपको बतादें कि उत्तराखंड एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोगों का एक्सपोजर कुछ अधिक है। इस वर्ष के बीच के लोगों को ये संक्रमण की लहर अधिक ख़तरा पहुंचा रही है।
लेकिन इसकी वजह वजह ये भी है कि इस आयु वर्ग के लोगों पर पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते माजिक सरोकार भी कुछ ज्यादा ही होते हैं। इसकी वजह से इस आयु वर्ग वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की दर अधिक देखने को मिल रही है। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोग नौकरियों की वजह या फिर घरेलू कामों की वजह से घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

