काजीरंगा उद्यान की पहली महिला निदेशक प्रदेश की बेटी 

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के लिए बीते दिन शुक्रवार का दिन बड़ा है यहां भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी सोनाली घोष ने कल शुक्रवार को केएनपी के क्षेत्र निदेशक का पदभार संभाला है। इसके साथ ही 118 साल पुराने केएनपी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने वाली सोनाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। सोनाली घोष उत्तराखंड के देहरादून की निवासी हैं। एक पूर्व सैनिक की बेटी हैं सोनाली और जंगल और जीवों से ख़ासा प्यार और लगाव मानती हैं।   

मीडिया से उन्होंने बताया कि यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल है और  भारतीय वन सेवा अधिकारी मौजूदा क्षेत्र निदेशक जतिंद्र शर्मा से पार्क का प्रभार ग्रहण किया। जतिंद्र शर्मा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए हैं। निदेशक बनने से पहले सोनाली घोष गुवाहाटी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख के कार्यालय में अनुसंधान शिक्षा और कार्य योजना प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक के रूप काम कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *