बारिश का येलो अलर्ट जारी,200 सड़कें बंद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली,  बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश होने वाली है। जिसकी वजह से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

वहीं, देहरादून में कुछ इलाकों में तेज गर्जना संग तेज बौछार पड़ने की संभावना है। उधर, बुधवार को दून के करनपुर क्षेत्र में जहां 57.5 मिमी बारिश हुई, वहीं, पौड़ी जिले के नीलकंठ महादेव इलाके 62 मिमी, नरेंद्रनगर में 60.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे नंदप्रयाग- मैठाणा के बीच पुरसाड़ी पुलिया के पास करीब 30 मीटर भरभरा कर ढह गया। इसे लेकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *