पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन झुकता नज़र आया है। अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत होगी।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी जिससे दंगे फैले। अगर जरुरत पडी तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है। उधर, देहरादून में भी मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया है। पुरोला के ग्राम प्रधानों के संगठन ने 15 जून को महापंचायत की घोषणा की है।
ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महापंचायत को लेकर प्रधान संगठन किसी प्रकार की अगुवाई नहीं होगी।

