देहरादून: बीजेपी पार्टी की तरफ से आगामी चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी की रैली का आयोजन कर सकती है। ख़बरों की मानें तो,राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड पहुँचेंगें। बीते दिन (सोमवार) को दिल्ली से वापस हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके संकेत जारी किए है। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सभी तरह से कमर कस ली है। भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में लगे हुए हैं।
पीएम मोदी सहित कुछ और नेताओं का उत्तराखंड दौरा दौरा होने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं इससे पहले भी तम्माम बड़े नेता सांसद राज्य में आ चुके हैं। लेकिन अभी तक चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी के किसी भी बड़े नेता का दौरा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अपने चुुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है। वह लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष का भी उन्हें बखूबी साथ मिल रहा है, लेकिन कहीं न कहीं पार्टी को केंद्रीय नेताओं के राज्य दौरों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस कमी को जल्द पूरा करते हुए पार्टी शीघ्र ही किसी बड़े नेता की रैली उत्तराखंड में करवा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस संबंध में उनकी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लंबी चर्चा हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं।

