बीते कुछ दिनों से प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। तापमान में भी रोजाना बढ़कर सता रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन था।अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूटा है। आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखे। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज हुआ। वर्ष 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को दून का मौसम साफ रहेगा।
प्रदेश 39.5 डिग्री पहुंचा पारा,रिकॉर्ड टूटा

