उत्तरकाशी में फिर आया भूकंप,तीव्रता तीन रही 

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आज गुरूवार को भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में था। यहां बीते माह भी भूकंप के पांच झटके महसूस हुए थे। वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके जनपद में बीते मार्च माह से भूकंप के झटके आ रहे हैं। चार मार्च की देर रात को यहां भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। इसका केंद्र भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत सिरोर के जंगलों में रहा। इससे पहले भी होली के त्यौहार पर 8 मार्च को सुबह 10ः07 पर भी भूकंप का झटका महसूस हुआ था। आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *