आज पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा बरपा,पंजाब विधानसभा के आज स्पेशल सत्र के दूसरे दिन दोपहर बाद सदन में खूब हंगामा शुरू हो गया। ये हंगामा छोटा मोटा नहीं बल्कि जबरदस्त हो गया। जिसमें हाथापाई भी होने की स्थितियां बन गयी. मुख्यमंत्री चन्नी ने बिक्रम सिंह मजीठिया से ये भी कहा कि आपका रोम-रोम गंदगी से जुड़ा है। आप नशे के कारोबार से जुड़े रहे हो। इस पर अकाली दल के सदस्य भड़क गए और मुख्यमंत्री की चेयर के सामने जा पहुंचे और चिल्ला चिल्ला कर बात करने लगे। इसी हंगामें के दौरान स्पीकर ने सदन की कार्रवाई को स्थगित करते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने सीएम चन्नी के आगे ढाल बना दी और बहस शुरू कर दी। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी मुख्यमंत्री की चेयर के सामने अकाली और कांग्रेसी सदस्यों के बीच बहस चलती रही। सीएम अपनी चेयर पर बैठे रहे और चारों तरफ से कांग्रेस के विधायकों ने घेरा बना लिया।
इस हंगामें में मंत्री ओपी सोनी मजीठिया को काफी समझाते रहे। वहीँ राजा वड़िंग, परगट सिंह, सुखजिंदर रंधावा, कुलजीत नागरा और अन्य सदस्य अकालियों से उलझे। राजा वड़िंग और मजीठिया के बीच काफी बहस हुई। अन्य कांग्रेसी भी अकालियों से लगातार विवाद करते रहे। मंत्री तृप्त बाजवा ने कांग्रेसी विधायकों को समझा-बुझाकर सीटों पर बिठाया। इसके बाद अकाली सदस्यों ने वेल में नारेबाजी शुरू कर दी। 3.18 बजे 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जिसके कुछ देर बाद कार्यवाई शुरू तो हुई लेकिन फिर स्थगित करदी गई।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब विधानसभा में आज का हंगामा जानबूझकर किया गया क्योंकि विपक्ष डरा हुआ है।सभी सदस्य अभी सदन में मौजूद हैं। अकाली दल के सदस्य वेल में खड़े रहे। वहीं कांग्रेस के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के आसपास घेरा बना रखा है। आम आदमी पार्टी के सदस्य भी सदन में मौजूद रहे।

