नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दो प्रमुख योजनाओं को लॉन्च किया है। जिनमें,आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सम्बोधन में ये भी कहा कि आरबीआई वित्तीय मामलों में हमेशा संवाद बनाए रखता है। इन दोनों योजनाओं से देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा। केंद्रीय बैंक की योजनाओं से छोटे से लेकर बड़े निवेशकों को फायदा होगा। इससे पारदर्शिता आएगी। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत अर्थव्यवस्था में सबकी भागीदारी की भावना का सम्मान करना और उसे आगे बढ़ाना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आरबीआई की योजना से अब सुरक्षित निवेश का एक बेहतरीन विकल्प मिला है। उन्होंने कहा कि टीम आरबीआई देश की भावनाओं पर खरा उतरेगी और छोटे निवेश से बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि ये दशक विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा है।

