उत्तरकाशी : उत्तराखंड के जखिया का स्वाद और खानें में उसकी छौक की महक विदेशों में महक रही है। दरअसल, कैलिफोर्निया की रसोई भी उत्तराखंड की जखिया की महक से गुलज़ार हो रही है। इसके अलावा हर्षिल की राजमा, टिहरी की तोर, पौड़ी की उड़द और पुरोला की गहथ भी देशभर में उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह सब गढ़वाल की एक बेटी की कोशिश का फल है।
आपको बतादें की उत्तराखंड का मशहूर मसाला जखिया अब देशभर के शहरों में पहुंचा रहीं राज्य की प्रियंका नेगी
,प्रियंका असल में दिल्ली में पली-बढ़ी पौड़ी गढ़वाल के बैंज्वाड़ी गांव की प्रियंका नेगी पहाड़ी उत्पादों को देशभर के शहरों में पहुंचा रही हैं। इसके लिए प्रियंका ने अक्षय आर्गेनिक्स के नाम से संस्था का गठन किया है। जिसके माध्यम से जखिया अब देशभर में भेजा जाता है।
इसके लिए हर स्थान पर स्थानीय निवासी को जिम्मेदारी दी गई है जो सार्वजनिक वाहनों से अपने यहां के उत्पादों को देहरादून भेजते हैं। यहां प्रियंका उन उत्पादों की पैकिंग करती हैं।
प्रियंका नेगी ने ये भी कहा कि उनका पैतृक शहर उत्तरकाशी है। ज्यादातर जो भी उत्पाद है वो उत्तरकाशी से ही आते है। इन उत्पादों में हर्षिल की राजमा, यमुना घाटी का लाल चावल, पुरोला की गहथ शामिल है। प्रियंका ने कहा कि उत्तरकाशी में पलायन कम हुआ है।

