चंडीगढ़ : पंजाब की सत्ता पर विराजने वाले मुखिया का बरहाल चुनाव हो ही गया .जहाँ रविवार सुबह से ही सुखजिंदर सिंह के नाम पर मोहर लगने की बाते सामने आयीं थीं वहीँ आखिरी वक्त पर पास पलट गया और अब मुख्यमंत्री बनें विधायक चरणजीत सिंह चन्नी। इस बात की औपचारिक जानकारी पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट के ज़रिए दी है .चन्नी पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री हैं । उन्होंने पद की घोषणा होते ही आज शाम करीब साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात की । इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता भी चयनित किया गया था। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन नवजोत सिद्धू के नजदीकी सुखजिंदर रंधावा के सीएम बनाने की चर्चा आज शाम तक ज़ोरो पर थी .लेकिन शाम होते होते पूरा सिक्का पलटा और आखिर में सीएम पद चरणजीत सिंह चन्नी को मिला . इसका कारण बताया जा रहा है कि रंधावा के नाम पर विरोध उठा तो हाईकमान ने ये फैसला लिया है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाएं दीं हैं। यह शुभकामनाए उन्होंने ट्विट्टर के माध्यम से दी हैं .और उम्मीद जताई है कि नए सीएम पंजाब को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में सक्षम हों .
आखिरी समय पलटा तख़्त,पंजाब के नए मुखिया रंधवा नहीं चरणजीत चन्नी

