आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की बीती रात शुक्रवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी और ये गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मरा हुआ घोषित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया थागोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी।
Related Posts
फिरोजपुर में बिना रैली किए दिल्ली लौटे पीएम,बारिश की वजह रद्द हुआ कार्यक्रम
नई दिल्ली :आज पीएम मोदी चुनावी बिगुल फूकनें पंजाब पहुंचे थे और राज्य को कई बड़ी सौगातें भी सौपनें वाले थे।…
फिर गर्ल्स में हुई अश्लील हरकत, केयर टेकर और वार्डन गिरफ्तार
कानपुर : पंजाब अश्लील वीडियो मामलें के बाद,अब यूपी के कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल से बड़ा मामला सामने निकला है।जहां हॉस्टल…
भाजपा को झटका,पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को आज गुरुवार को बड़ा झटका लगा। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया…