देहरादून के वसंत विहार में पुलिस ने बृहस्पतिवार को संचालित स्पा सेंटरों और हुक्का बारों में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों में अनियमितताओं मिलने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करके जुर्माना ठोका। पुलिस ने सभी को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दे दिए हैं। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार बंद मिले।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के गोल्डन लीफ, एंजेजल, इलाइट, ब्लैक ऑर्चिड द ड्रीम, मानसून, ब्लू हाइट, अमेजिंग, डिवाइन, वैलनेस, इस्माइल, सनशाइन, गैलेक्सी व प्लेजर स्पा पर छापेमारी की। स्पा सेंटरों में सीसीटीवी कैमरों, ग्राहक रजिस्टर की जांच हुई और स्पा सेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों के भी दस्तावेजों को भी खंगाला गया। पुलिस एक्ट 83 में 28 चालान कर 60500 रुपये जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के बाद मालिकों को निर्देश दिए गए कि स्पा सेंटर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आईडी प्रूफ अपने पास रखें। और कोई भी सीसीटीवी कैमरा ऑफ नहीं होने चाहि

