देहरादून : केंद्रीय एवं राजकीय विभागों के विभिन्न प्रतिनिधियों की बैठक हुई है जिसमें उत्तराखंड विभागीय क्रिकेट बोर्ड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में संतोष बड़ोनी को मुख्य संरक्षक और विपिन बलूनी को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में आईपीएल की तर्ज पर (डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग) कराने का फैसला हुआ है। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी की अध्यक्षता एवं सचिवालय क्रिकेट क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश सेमवाल के संचालन में हुई बैठक में उत्तराखंड विभागीय क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राकेश जोशी को अध्यक्ष, किरन सिंह को सचिव, राजेंद्र चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल नेगी व विकास रावत को उपाध्यक्ष, प्रवेश सेमवाल को सह सचिव, विनेश राणा को उप सचिव निर्वाचित किए गए हैं।
लोकेश नौटियाल को कोषाध्यक्ष, दीपक मधवाल व विपिन तोमर को मीडिया प्रभारी, आशुतोष सेमवाल को ऑडिटर, केएस बिष्ट को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संजय भट्ट व सीपी मट्टपाल को वरिष्ठ सलाहकार, सुभाष रतूड़ी व भानु रावत को सलाहकार, मनीष गुरुंग, हक्कीमुदीन व सत्येंद्र रावत को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुमित यादव, रमेश उपाध्याय, शुभम डोभाल, विनोद शर्मा को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

