पहली बार तस्वीरों में कैद हुए ये वन्य जीव,तस्वीर आयीं सामने

गोविंद पशु वन्य जीव विहार में पहली बार हिमालयन तिब्बती भेड़िया स्पॉट हुआ है। यह उत्तराखंड में पहली बार हुआ है कि किसी वन्य जीव विहार में तिब्बती भेड़िया कैमरे में देखा गया है। इतना ही नहीं हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी कैमरे में कैद हुए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के वन्य जीव प्रजाति की तस्वीरें समक्ष आयीं हैं। 

जनपद के मोरी ब्लॉक स्थित गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कभी भी दुर्लभ वन्य जीवों के चलने फिरनें की जानकारी नहीं थी लेकिन अब पहली बार तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर सामने निकली है। बिहार के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग सहित भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से करीब 50 से 60 कैमरे लगे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *