आज उत्तराखंड के विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है, और धामी सरकार ने मंगलवार को 65571.49 करोड़ बजट सदन में पेश किया। आज बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बजट पर परिचर्चा शुरू हो गई है,आज प्रश्नकाल भी होगा।
इसके अलावा बजट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का बजट आम जनता का उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। यह बजट नहीं हमारा संकल्प है। सबके साथ संवाद के माध्यम से इसे जन-जन का बजट बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि संकल्प पत्र के अनुसार तीन मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए 55 करोड़ की व्यवस्था हुई है।उत्तराखंड दुर्गम हिमालयी राज्य होने के नाते रोपवे परियोजनाएं हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं। अभी सात रोपवे परियोजनाओं की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त 35 नई परियोजनाओं को हम पर्वतमाला परियोजना में लेकर आ रहे हैं।

