होंडा सिटी कार से लक्सर क्षेत्र की तरफ सोलर पावर प्लांट में डकैती की वारदात करने पहुंचे,अंतरराज्यीय गैंग के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और चाकू भी मिले हैं। आरोपी भगवानपुर में कार लूट की वारदात के साथ ही लक्सर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
आरोपियों से चोरी का माल भी उनके पास से जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज चुकी हैं । बृहस्पतिवार को रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लक्सर कोतवाली में तैनात पुलिस जवान पंचम प्रकाश और होमगार्ड दिनेश को एक खंडहर में बदमाशों के डकैती की योजना बनाने की सूचना मिली।
एसएसपी अजय सिंह ने मामलें में बताया है कि आरोपियों ने अपना नाम नकुल निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर, दीपक, यशवीर सिंह, मोहित, राहुल सैनी निवासीगण नन्हेडा अनंतपुर थाना भगवानपुर, अभिषेक निवासी ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से तीन तमंचे, तीन चाकू, कारतूस और अन्य उपकरण बरामद हुए।
कोतवाल सहित 13 पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने में भूमिका दी है।

