हरिद्वार में लाउड स्पीकर की आवाज़ से होने वाले ध्वनि प्रदुषण से अब मुक्ति मिलेगी क्यूंकि प्रशासन ने सात मस्जिदों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है इसके अलावा एसडीएम पूरण सिंह राणा की तरफ से ये कार्रवाई हुई है। नैनीताल हाईकोर्ट और शासन के आदेश पर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर स्थापित करने की शर्तों और प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी थी और साथ ही सात मस्जिदों में मानक से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए गए। इसकी पुष्टि जांच में की गई थी।
इसके साथ ही थानाध्यक्ष पथरी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की की जांच में सामने आया जवाब संतोषजनक नहीं था और मस्जिद पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई की गई है। अनुमति लेने वालों को जुर्माने की राशि भरने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मस्जिदों की सूची –
जिन मस्जिदों पर जुर्माना लगाते हुए करवाई हुई है, जिनमें कटारपुर अलीपुर जामा मस्जिद के जमशेद अली, इबादुल्लाहीताला,जामा मस्जिद स्थित निकट झंडा चौक धनपुरा पदार्था के जुल्फिकार अली निवासी धनपुरा पदार्था, बिलाल मस्जिद स्थित ग्राम घोसीपुरा हरिद्वार के मोहम्मद मोहब्बत, (किक्कर वाली) मस्जिद स्थित गुर्जर बस्ती पथरी के गुलाम नबी गुर्जर बस्ती, बिलाल मस्जिद स्थित निकट बस स्टैंड धनपुरा पदार्था के मोहम्मद मुस्तकीम, जामा मस्जिद स्थित ग्राम नसीरपुर कला के इब्राहिम नासिरपुर कला, साबरी जामा मस्जिद स्थित ग्राम घिस्सूपुरा हरिद्वार के मोहम्मद उस्मान गनी घिस्सूपुरा पर जुर्माना लगा है।

