इस कंपनी ने 12000 कर्मचारियों को किया बाहर,खबर से मचा हड़कंप 

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट अपने 12,000 कर्मियों को नौकरी से बाहर कर रही है। मीडिया की माने तो,  कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों के साथ बताए गए एक मेमो में इस बात की पुष्टि की है। दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनी में छंटनी की इस खबर से बाजार में अफरातफरी का माहौल है। दो दिन पहले ही अल्फाबेट की प्रतिस्पर्धी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों को निकालने की खबर सामने आई थी।

इस छंटनी में कंपनी के एचआर विभाग, कॉरपोरेट कार्य, इंजीनियरिंग और उत्पाद विभाग की टीमें प्रभावित होंगी। गूगल ने कहा है कि छंटनी वैश्विक स्तर पर की जा रही है। अमेरिकी कर्मचारियों को यह फैसला तुरंत प्रभावित करेगा।सॉफ्टवेयर कंपनियां जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में निवेश पर ध्यान देने में लगीं हैं। 

मेमो में पिचाई ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि “मेरे पास आपके के लिए एक बुरी खबर है। हमने अपने वर्कफोर्स में करीब 12000 की कटौती करने का फैसला किया है। अमेरिका में लोग इस फैसले से प्रभावित हो रहे हैं उन्हें एक अलग मेल भेज दिया गया है। देशों के कानूनों और प्रावधानों के अनुसार अभी जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *