देहरादून : कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अब सभी राज्यों में इसके बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड छह महीने के बाद कोरोना संक्रमितों के मामलें लगातार बढ़ते नज़र आ रहे हैं। राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर २०० से अधिक हो गया है। बीते 24 घंटे में राज्य में करीब 259 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने लगा है। अब तक प्रदेश में 345464 लोग संक्रमित हुए हैं।
आपको बतादें कि कोरोना की दूसरी लहर अब हलकी नहीं हो रही है। रविवार को प्रदेश में एक दिन में 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 77 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 15, नैनीताल में 91, पौड़ी में 28, अल्मोड़ा में एक, ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ जिले में आठ संक्रमित मिले हैं
हरिद्वार में करीब ढाई सौ केंद्र होंगे तैयार –
कोरोना की स्थिति को देखते हुए,प्रदेश में किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए हरिद्वार में करीब ढाई सौ अलग केंद्र तैयार किए गए थे। टीकाकरण करने के लिए पहले स्कूल-कॉलेजों में ही केंद्र तैयार किए जानें की कवायत शुरू हो गई है। केंद्रों पर स्कूल के बाहर के किशोर-किशोरी भी पहुंचकर वैक्सीनेशन करा सकेंगे।
संक्रमण का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन की शुरुआत के चलते पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि नए चरण का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू किया जाएगा। जिसमें जनपद भर में एक लाख 65 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। टीकाकरण करने के टारगेट को शीघ्र पूरा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्कूल-कॉलेजों पर फोकस किया जा रहा है। टीकाकरण प्रक्रिया में कल से देश भर में 15 से 18 वर्ष आयु के लोगों को टीके लगेंगे।जिसके लिए 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियां सबसे अधिक लाभार्थी स्कूल-कॉलेजों में ही आसानी से ेक्ट्रट हो जाएंगें ।
एक से 15 जनवरी तक होने वाले शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। टीकाकरण के लिए तीन और चार जनवरी के अवकाश को भी रद्द कर दिया गया है। ये सभी टीकाकरण स्कूलों में ही बनाए जाएंगे।

