पीएम सुरक्षा में चूक पर आज राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति ने भी की कड़ी निंदा

 नई दिल्ली :गौरतलब है कि पीएम की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक अब मामूली मुद्दा नहीं रह गया है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुचवह चुका है। जिसपर आज पीएम नरेंद्र मोदी खुद प्रधानमंत्री आज यानी गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने पहुंचे हैं। पंजाब में उनके काफिले में हुए सुरक्षा उल्लंघन का प्रत्यक्ष पूरा मामला बताया है। जिसपर राष्ट्रपति ने सुरक्षा में गंभीर चूक पर चिंता जाहिर की। इस मामलें में वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को पेश करते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने इस घटना पर याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा। कल यानी शुक्रवार को इसपर सुनवाई भी की जाएगी।

पंजाब के फ़िरोज़पुर में चुनावी रैली को सम्बोधित करने पहुंचे थे। जहाँ अब बवाल जबरदस्त बरपा हुआ है। क्यूंकि पीएम की सुरक्षा में पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है। इसी के मद्देनज़र गृह मंत्रालय ने भी प्रदेश सरकार से सवाल तलब किया है। आपको बतादें कि बीते दिन बुधवार को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। वहीं  कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा।

शुक्रवार को इसपर सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि समिति में न्यायमूर्ति मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दी है। 

सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई-
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही होनी की वजह से इसपर तत्काल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत हो गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को उठाने वाले वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह को पंजाब सरकार के वकील को ‘लॉयर्स वायस’ द्वारा दायर याचिका की प्रति देने के लिए कहा और याचिका को शुक्रवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया। सिंह ने भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूरे प्रकरण की ‘कुशल और पेशेवर’ जांच की मांग की।  


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी की पीएम से बात –
पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक पर पीएम मोदी से उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बात की और गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, उपराष्ट्रपति ने अपेक्षा की कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं जिससे भविष्य में दोबारा इस प्रकार की चूक की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *