नई दिल्ली: आज कल जनता पर हर दिन देशभर में बीते दो हफ्तों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम ने जहां जनता का बजट बिगाड़ रखा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर की बड़ी आबादी जिस ईंधन पर निर्भर है यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) उसकी बढ़ती कीमतें भी लोगों की जेब पर बोझ डल रहा है। आज दिन बुधवार को सीएनजी की कीमतें एक बार फिर बढ़ी हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम में हुई 2.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें 66.61 रुपये प्रति हो गई हैं।
एनसीआर में भी उछाल-
सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर के भी शहरों में देखने को मिली है। मालूम हो कि दिल्ली से सटे नोएडा में बीते दो दिनों में सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये तक की वृद्धि हुई है। फिलहाल यहां सीएनजी की कीमत 69.18 प्रति किलो है। वहीं गुरुग्राम में यह दाम 72.45 रुपये प्रति किलो है। तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 74 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 75 से 85 पैसे तक बढ़े हैं।
सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर आज बुधवार को फरीदाबाद के सभी ऑटो चालक हड़ताल पर बैठेंगें। इससे औद्योगिक नगरी स्थित करीब 24 हजार इकाइयों में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को ड्यूटी करने में परेशानी होगी। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। डीजल, पेट्रोल व सीएनजी में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

