धर्मसंसद मामला : आज जेल से बाहर आएंगें यति नरसिंहानंद

हरिद्वार : बहुचर्चित हरिद्वार का धर्म संसद मामला में महिलाओं के प्रति अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी करने पर यति नरसिंहानंद को प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडे ने जमानत दी है। धर्म संसद में दिए भड़काऊ भाषण में नरसिंहानंद पूर्व में ही जमानत मिल चुकी है। लेकिन अब आशंका है कि आज बुधवार को वह जेल से भी बरी हो जाएंगें। 

नगर कोतवाली के निरंजनी अखाड़ा मायापुर निवासी लॉ की छात्रा रुचिका ने 12 जनवरी 2022 को नगर कोतवाली हरिद्वार में गाजियाबाद के डासना में स्थित देवी मंदिर के महंत व जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *