इटली से अमृतसर पहुँचे एयर इंडिया के विमान में 186 मे से 100 यात्री कोविड पॉज़िटिव,सभी हुए आइसोलेट

देश में कोविड संक्रमण अब ख़तरा बन गया है तीसरी लहर पूरी तरह हावी होती दिख रही है। आपको बतादें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग  इसकी चपेट में आए हैं। 325 लोगों ने इससे जान गवाई है।  इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। लेकिन अब बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 के आंकड़े को पार चूका हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है। 
इटली से अमृतसर आए एयर इंडिया के विमान में कोरोना कहर –
आज खबर है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।  में 182 में से 100 यात्री संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी यात्री को सुरक्षित ढंग से आइसोलेट किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *