कपिल शर्मा के नजदीकी ने की आत्महत्या की कोशिश,जानिए कौन है ये ?

कोरोना के प्रकोप में कई मुश्किलें सभी को झेलनी पडी हैं। इसी के चलते बीते वर्ष मनोरंजन जगत के कई लोगों  जैसे प्रयास किए अब एक और खबर मिली है कि कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में काम करने वाले एक कॉमेडियन ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। कोरोना महामारी और तंगहाली से गुजर रहे इस कॉमेडियन की माली हालत बेहद तंग हैं। जहाँ खबर है कि इस कॉमेडियन का नाम तीर्थानंद राव है। एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट हैं।तीर्थणतः ने कई फिल्में और शोज किए हैं। तीर्थानंद ने 27 दिसंबर की शाम जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

जैसे ही उनके आत्महत्या की खबर पड़ोसियों को लगी तो उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी जान बचाई जा सकी।एक वेबसाइट से बात करते हुए तीर्थानंद ने पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, मैंने जहर खाया था। आर्थिक दिक्कतों के साथ-साथ परिवार वाले भी मुझे छोड़ गए हैं। मैंने जब जहर खाया कोई मुझे देखने तक नहीं आया। मैं कर्ज में हूं। घर पर अकेले रह रहा हूं। मेरे परिवार ने मेरे इलाज में भी एक पैसा नहीं लगाया है। पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *