भाजपा ने विधान परिषद उम्मीदवारों में अपर्णा को नहीं किया शामिल 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो चुकी हैं जिसमें उम्मीद लगाईं बैठीं यादव परिवार की छोटी बहू व सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा यादव को भी निराशा हाथ लगी है जिसके चलते भाजपा ने बुधवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा ने जिन नौ उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें जिनके नाम शामिल है उनमें सात मंत्री हैं। हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के समय कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अपर्णा को विधानसभा का टिकट दे सकती है पर उन्हें मौका नहीं मिला। प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। अपर्णा प्रदेश में लगातार भाजपा का प्रचार कर रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी चुनाव का टिकट नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *