लखनऊ में अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली,पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: लखनऊ में आज (सोमवार) लाइसेंसी रिवाल्वर से अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव ने अपनी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मार ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल भेजा। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल पर कुर्सी के करीब एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने इस वारदात पर बताया है कि अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। 
उन्हें घायल स्थिति में ही तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक सोमवार को करीब 1:30 बजे विशंभर दयाल बापू भवन के आठवें फ्लोर पर स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे और कमरा बंद करके खुद को गोली से उड़ा दिया। 
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा खोलकर विश्वंभर दयाल को अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *