केजरीवाल का भाजपा पर हमला,हमने 5 महीने में कर दिखाया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आज मंगलवार को ट्वीट करके लिखा है कि नगर निगम में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से हालात काफी सही हुए हैं। उनका दावा है कि भाजपा जिन कामों को वर्षों में नहीं कर सकी वह उन्होंने कुछ माह में किया है। 

मुख्यमंत्री के ट्वीट पर अभी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई प्रतिकिया नहीं आईं हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को ट्वीट में लिखा, ‘जो काम भाजपा 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ पांच महीने में कर दिखाया। 2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में कमिश्नर से लेकर चपरासी तक, सफाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन मिल रहा है और ये सब इसलिए हो पाया, क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *