Olympics 2021 सिंधू ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

तोक्यो ओलंपिक Olympics 2021 में महिला बैडमिंटन एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारने के बाद पीवी सिंधू ने रविवार को यहां चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 53 मिनट चले कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की दुनिया की नौवें नंबर की बाएं हाथ की खिलाड़ी बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी।

प्रधानमंत्री ने सिंधू को दी बधाई, भारत का गर्व बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर पी वी सिंधू को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, हम सभी पी वी सिंधू के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रफुल्लित हैं। तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत की गर्व हैं और सबसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *