देहरादून : उत्तराखंड सीएम से फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण करने के लिए दे अनुरोध किया। उन्होंने फिल्म निर्माण गतिविधि में दी जाने वाली सब्सिडी भी बढ़ाए जानें की अपील की है। मंगलवार को फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म सिटी निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, जिसपर सरकार विचार अवश्य करेगी। आपको बतादें कि प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति तैयार की गई है।
फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी और बढ़ाए जानें की मांग हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े गणेश विरान, बलराज नेगी, अनुज जोशी, अशोक चौहान, प्रदीप भंडारी एवं अन्य कलाकार मौजूद रहे।

