पेगासस जासूसी मामले की जांच के समर्थन में उतरे नीतीश

भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि फोन टैपिंग से जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई बाहर आ सके।

उन्होंने पटना में पत्रकारों से कहा कि फोन टैपिंग की बात काफी दिनों से सामने आ रही है और इस पर पहले ही चर्चा हो जानी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, मेरी समझ से इससे जुड़े एक-एक पहलू को देखकर उचित कदम उठाया जाना चाहिए। फोन टैपिंग को लेकर संसद में कुछ सदस्यों ने अपनी बातें रखी हैं इससे जुड़े सभी पहलू की जांच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई बाहर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *