दुष्कर्म पीड़िता ने थाने खाया जहर,मचा हड़कंप 

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी में से आज दुखद खबर मिली जहां एक सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ करवाई की  पीड़िता ने कोई कार्रवाई न होने पर जहर खा लिया। पुलिसकर्मी ने जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में दबाव बनाए जाने की बात कही है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सस्पेक्टेड ने पॉइजन खाया था।लेकिन वो अभी महिला पूरी तरह स्वस्थ है। पीड़ित महिला के पति ने कहा है कि गांव के दो लोगों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने जहर खाया है। वही पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। 

आरोपियो के खिलाफ कोई साक्ष्य ना मिलने के कारण न्यायालय में पिछले साल अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *